Saturday, August 22, 2026
Home अपराध दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

0
19

काशीपुर। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर निवासी एक महिला ने जसपुर निवासी आरोपी रक्षपाल पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जसपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवती आरोपी को पहले से जानती थी।