Tuesday, October 13, 2026
Home खास खबर नाहरा-डेरा सलीमपुर गांव से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

नाहरा-डेरा सलीमपुर गांव से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

0
19

बराड़ा। पंजाब में बाढ़ पीडितों के लिए हर तरफ मदद के हाथ उठ रहे हैं। इसी कड़ी में बराड़ा के गांव डेरा सलीमपुर और नाहरा की संगत द्वारा बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। डेरा सलीमपुर निवासी रमनदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को उनकी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी और वह उनके हर सुख दुख में साथ खड़े हैं। मंगलवार सुबह तीन ट्रालियों में भरकर सरबत के भले की अरदास के साथ रवाना किया गया, इसमें लोगों के खाने-पीने का सामान और पशुओं के लिए चारा एवं अन्य सामग्री है। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण पंजाब में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में उनके गांवों के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इन ट्रालियों के साथ गांव के ही युवा जा रहे है, जो पंजाब में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इस अवसर पर रघुबीर सिंह फौजी, राजेश कुमार, जश्रप्रीत सिंह, रणजीत सिंह फौजी, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।