Tuesday, October 20, 2026
Home उत्तराखण्ड चालक की मौत एक घायल को एसडीआरएफ ने निकाला अनियंत्रित होकर खाई...

चालक की मौत एक घायल को एसडीआरएफ ने निकाला अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

0
21

टिहरी में तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति व एक खच्चर सवार थे।टीम ने रेस्क्यू कर घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को निकाला। जबकि बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो चुकी थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया है।