Monday, October 19, 2026
Home उत्तराखण्ड सर्वश्रेष्ठ होम स्टे को पर्यटन विभाग करेगा पुरस्कृत

सर्वश्रेष्ठ होम स्टे को पर्यटन विभाग करेगा पुरस्कृत

0
16

नैनीताल। पर्यटन विभाग की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान विभाग की ओर से जिले में संचालित सर्वश्रेष्ठ होम स्टे को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि शासन से मिले दिशा निर्देश पर सेवा पखवाड़ा चलाया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए होम स्टे संचालक सूचना विभाग की ईमेल आई डी पर होम स्टे का फोटोग्राफ व विवरण दे सकते हैं।