Sunday, October 18, 2026
Home उत्तराखण्ड वीकेंड पर नैनीताल में उमड़े सैलानी

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़े सैलानी

0
17

नैनीताल। वीकेंड के मौके पर शनिवार को नैनीताल सैलानियों से गुलज़ार रहा। सुबह से शाम तक पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का तांता लगा रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने जमकर नौकायन व घुड़सवारी की। ठंड के चलते सैलानियों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। शनिवार को सप्ताहांत पर नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों की आवक रही। इसके चलते पूरे दिन शहर के पर्यटक स्थल गुलजार रहे। शाम चार बजे बाद मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, तिब्बती मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार में सैलानियों से रौनक बनी रही। दिन में चटक धूप के दौरान सैकड़ों सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया। बारापत्थर में सैलानियों ने घुड़सवारी के मजे लिए। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर पुलिस यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही। यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि शनिवार को नैनीताल में यातायात व्यवस्था सामान्य रही। वाहनों का दबाव बढ़ने और जरूरत पड़ने पर अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पर्यटकों के वाहनों को रोककर शटल सेवा से भेजा जाएगा।