Thursday, August 20, 2026
Home अपराध नशे में वाहन चला रहे दो चालक गिरफ्तार

नशे में वाहन चला रहे दो चालक गिरफ्तार

0
21

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस से नशे में वाहन चलाने के आरोप में दो चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शहरफाटक तिराहे में चेकिंग के दौरान कार चालक संजय सिंह निवासी उनमुड़ा लमगड़ा और बाइक चालक हर्षित तिवारी निवासी पिथौरागढ़ को नशे की हालत में वाहन चलाते पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए।