Sunday, April 5, 2026
Home उत्तराखण्ड हायर सेंटर रेफर विकासनगर में छत पर खेल रहे किशोर को लगा...

हायर सेंटर रेफर विकासनगर में छत पर खेल रहे किशोर को लगा करंट

0
2

क्षेत्र के ग्राम सावड़ा में घर की छत पर खेल रहा किशोर करंट की चपेट में आ गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है।शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे ग्राम सावड़ा निवासी तेज बहादुर का 16 वषीय पुत्र धन बहादुर अपनी छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासी धन सिंह चौहान, हीरा सिंह नेगी, गीताराम चौहान, सैन सिंह, साधु सिंह डूंगरी ने बताया कि क्षेत्र के आवासीय भवनों के ऊपर से 11 केवीए की विद्युत लाइन जाती है। इससे हमेशा करंट लगने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम विद्युत लाइनों को नहीं हटा रहा है।

किशोर को करंट लगने के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। इस पर ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीण भगत राणा, खजान राणा, सतपाल क्षेत्री, हरिमोहन, प्रेमदास, दीपक, जगत सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के समय ही उन्होंने एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन सूचना के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची। उन्होंने कहा कि करंट लगने जैसी घटना या फिर आक्समिक वाली दुर्घटनाओं के समय इस प्रकार की देरी घायलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से शिकायत करने की बात कही है।एसडीओ चकराता अशोक कुमार ने बताया कि किशोर को करंट लगने की घटना की जानकारी मिली है। मौके पर अवर अभियंता को भेजकर आवश्यक जांच कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जो भी संभव हो सकेगा किया जाएगा।